Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला, GST से नुकसान और RDG बंद करने पर केंद्र को घेरा

Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रवनीत बिट्टू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में शामिल होने से पहले वही रवनीत बिट्टू गांधी परिवार की खुले मंचों से प्रशंसा किया करते थे और उनके समर्थन में बयान देते थे। सुक्खू ने कहा कि गांधी परिवार का देश के लिए बलिदान का लंबा इतिहास रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

ऊना जिले में आयोजित एक धार्मिक समागम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और कथा प्रवचन का आनंद भी उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ आर्थिक अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके साथ ही केंद्र द्वारा RDG (राजस्व घाटा अनुदान) बंद किए जाने का कड़ा विरोध जताया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि RDG बंद होने से हिमाचल को हर साल करीब दस हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक फरवरी को एक बार फिर ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दिवस हिमाचल के अधिकारों और केंद्र की नीतियों के विरोध में मनाया जाएगा, ताकि प्रदेश की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा सके।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनावों को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने के निर्णय पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि इसके पीछे राज्य में आपदा प्रबंधन अधिनियम (डिजास्टर एक्ट) लागू होने की स्थिति एक अहम कारण है। सरकार इसी तर्क को सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेगी।मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोहराया कि राज्य सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष करती रहेगी और केंद्र से अपने हक की मांग पूरी मजबूती से उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.