Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सीएमआर घोटाला, 58 राइस मिलरों ने 308 करोड़ डकारे

करनाल। जिले में कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि 58 राइस मिलरों ने पिछले करीब 12 वर्षों से सरकार को करीब 308 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक डीएफएससी (खाद्य एवं आपूर्ति विभाग) और संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, जिससे सरकारी धन की रिकवरी आज तक नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार सीएमआर योजना के तहत सरकार राइस मिलरों को धान आवंटित करती है और मिलिंग खर्च भी वहन करती है। इसके बदले मिलरों को आवंटित धान से तैयार 67 प्रतिशत चावल तय समय-सीमा में सरकार को लौटाना होता है। लेकिन करनाल के इन 58 राइस मिलरों ने सरकार से धान तो उठा लिया, पर चावल वापस नहीं किया, जिससे सैकड़ों करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन हो गया।

रिकवरी को लेकर विभागीय लापरवाही भी सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि डीएफएससी और राजस्व विभाग डिफॉल्टर राइस मिलरों की सूची सार्वजनिक करने से बचते रहे हैं। हालांकि डीएफएससी करनाल के अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि डिफॉल्टर मिलरों से रिकवरी के लिए टीम गठित की गई है, लेकिन फिलहाल राइस मिलरों की सूची साझा नहीं की जा सकती।

वहीं राजस्व अधिकारी राकेश मित्तल ने बताया कि डिफॉल्टर राइस मिलरों की सूची डीएफएससी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है और उसी के आधार पर रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद अब तक बड़ी रकम की वसूली नहीं हो सकी है।

नाम बदलकर फिर योजना का लाभ लेने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक कई डिफॉल्टर राइस मिलर बकाया होने के बावजूद रिश्तेदारों के नाम से नई फर्म बनाकर दोबारा सीएमआर योजना का लाभ ले लेते हैं। अधिकारियों से कथित सांठगांठ के चलते उन्हें फिर से धान आवंटित हो जाता है, जिससे हर साल सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है और यह सिलसिला थम नहीं पा रहा है।

विभाग पर पहले भी लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

डीएफएससी विभाग पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर चुका है। पूर्व में डीएफएससी अधिकारी अनिल कुमार भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं। गुरुग्राम में एक डिपो होल्डर ने उन पर महंगी एप्पल घड़ी और आईफोन 15 लेने के आरोप लगाए थे, जिस पर विजिलेंस गुरुग्राम ने अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पूरे मामले ने सीएमआर योजना की पारदर्शिता और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं करोड़ों रुपये की रिकवरी अब भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.