Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अरुणाचल में बाघ का हमला, बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी जिले में बाघ के हमले से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना उस समय हुई जब अरुणाचल प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात चिक्सेंग मानपुंग मोटरसाइकिल से अनिनी से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। मृतक पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। लोअर दिबांग वैली के पुलिस अधीक्षक मनीष सौर्य ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मयुडिया क्षेत्र के आसपास बीते कुछ दिनों से बाघों की मौजूदगी की लगातार रिपोर्टें मिल रही थीं। इस इलाके में रात के समय सड़क पर बाघिन और उसके तीन बच्चों को देखे जाने की पुष्टि भी हुई है।

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) मीटो रूमी ने कहा कि बाघों को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए विशेषज्ञ टीमों को बुलाया गया है। राज्य मुख्यालय ईटानगर और अन्य टाइगर रिजर्व से प्रशिक्षित टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों पर यात्रा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.