Facebook-f Youtube X-twitter

राहुल गांधी एक्सिडेंटल पॉलिटिशियन, इतिहास-भूगोल की नहीं समझ: असीम गोयल

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद सियासत लगातार गरमाती जा रही है। राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने पर भाजपा और सिख समाज में नाराजगी बढ़ गई है। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल ने भी राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी सोच और बयानबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

असीम गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को भारत के इतिहास और भूगोल की कोई समझ नहीं है। उन्होंने 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी के उस समय के कार्यों को भूल चुके हैं और उस कत्लेआम को लेकर आज तक माफी नहीं मांगते। गोयल ने आरोप लगाया कि रवनीत बिट्टू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द राहुल गांधी की मानसिकता और फितरत को दर्शाते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी गांधी परिवार के अलावा किसी का सम्मान नहीं करते और उन्हें “एक्सिडेंटल पॉलिटिशियन” करार दिया। इस दौरान असीम गोयल ने राहुल गांधी के समर्थन में बयान देने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग पर भी निशाना साधा। उन्होंने राजा वड़िंग को “पंजाब का पप्पू” बताते हुए कहा कि नेता का बचाव करना अलग बात है, लेकिन अंधभक्ति ठीक नहीं। गोयल ने कहा कि राजा वड़िंग यह भूल रहे हैं कि बेअंत सिंह का राजनीतिक जीवन राहुल गांधी की उम्र से भी बड़ा रहा है।

उन्होंने सिख इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख पंथ की स्थापना श्री गुरु गोबिंद सिंह ने की थी और यह गौरव की बात है कि उनकी दस्तारबंदी की रस्म अंबाला के लखनौर साहिब में हुई थी।

लोकसभा में प्रधानमंत्री के अभिभाषण को लेकर पूछे गए सवाल पर भी असीम गोयल ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेस नेता सवाल उठाकर सदन से भाग जाते हैं, जबकि उन्हें सुनने का साहस भी रखना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.