Facebook-f Youtube X-twitter

ठियोग में भाजपा की चौपाल: बूथ स्तर पर SIR अभियान और विकसित भारत बजट पर जोर

ठियोग/शिमला-:भाजपा जिला महासू ने ठियोग क्षेत्र में एक प्रभावी चौपाल आयोजित की, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और केंद्रीय बजट 2026–27 के जनहितकारी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने कहा कि चौपाल के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने SIR अभियान की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे चुनावी पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ती है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैला रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं के पंजीकरण में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के लिए मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ₹12 लाख तक आय पर शून्य कर, सरल ITR प्रणाली, शिक्षा और स्वास्थ्य पर TCS में कमी, MSME के लिए विशेष फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश, सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी सहित किसान, महिला और युवा वर्ग के लिए कई लाभ शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक बलबीर वर्मा ने VB-G RAM G (विकसित भारत ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन) को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी योजना बताया। उन्होंने कांग्रेस पर इसके संबंध में भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य स्थायी विकास और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना है।बैठक में निर्णय लिया गया कि बजट जनजागरण, SIR अभियान और ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.