Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करुणा और अहिंसा को मिला वैश्विक मंच, दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड पर तिब्बती समुदाय में जश्न

राहुल चावला, धर्मशाला -:तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें दलाई लामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर दुनिया भर के तिब्बतियों में खुशी और गर्व का माहौल है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते संघर्ष, हिंसा और तनाव के दौर में करुणा, अहिंसा और भाईचारे का संदेश देने वाले दलाई लामा को मिला यह सम्मान इंसानियत की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

ग्रैमी अवॉर्ड मिलने के बाद निर्वासित तिब्बत सरकार और तिब्बती समुदाय ने इसे केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शांति और मानव मूल्यों की वैश्विक स्वीकार्यता बताया है। मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय के लोगों ने इसे ऐतिहासिक पल करार दिया और कहा कि दलाई लामा का संदेश आज पूरी दुनिया के लिए पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गया है।

निर्वासित तिब्बत सरकार की डिप्टी स्पीकर डोल्मा तेसरिंग तेखंग ने कहा कि दलाई लामा को मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान चीन को इसलिए अखर रहा है क्योंकि दलाई लामा अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए पूरी दुनिया में प्रेम, करुणा और शांति का संदेश फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर चीन की नीतियां अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर हो रही हैं, जिससे चीन घबराया हुआ है।डोल्मा तेसरिंग तेखंग के मुताबिक, दलाई लामा की बढ़ती लोकप्रियता चीन के लिए चिंता का कारण बन गई है। खासकर युवा पीढ़ी के बीच उनके विचार ऑडियो संदेशों, पुस्तकों और प्रवचनों के माध्यम से तेजी से पहुंच रहे हैं, जिससे चीन की नाराज़गी खुलकर सामने आ रही है।

वहीं, निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसद तेसरिंग यांगचन ने कहा कि यह अवॉर्ड पूरे तिब्बती समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा न सिर्फ तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए शांति और भाईचारे की प्रेरणा हैं।

तेसरिंग यांगचन ने कहा कि दुनिया भर में लोग दलाई लामा के विचारों को अपना रहे हैं और यही कारण है कि उनकी वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हिंसा नहीं, बल्कि करुणा और संवाद ही स्थायी समाधान का रास्ता है।कुल मिलाकर, दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शांति, अहिंसा और इंसानियत के संदेश की अंतरराष्ट्रीय पहचान बनकर उभरा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.