Facebook-f Youtube X-twitter

कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने का खेल, लाखों की ठगी का खुलासा

कुरुक्षेत्र |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोती राम चौधरी निवासी तोतलिया, जिला नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में 22 जुलाई 2024 को सुखविंद्र सिंह निवासी निवारसी (कुरुक्षेत्र) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक एजेंट से हुई, जिसने अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक एजेंट ने कहा था कि वह उसके बेटे को थाईलैंड के रास्ते अमेरिका पहुंचा देगा। इसके लिए दोनों के बीच 48 लाख रुपये में समझौता हुआ था, जिसमें आधी रकम पहले और बाकी रकम अमेरिका पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को 12 लाख 50 हजार रुपये नकद और बेटे के दस्तावेज सौंप दिए।

पीड़ित का आरोप है कि 24 अक्टूबर 2023 को आरोपी ने अमेरिका भेजने के बजाय उसके बेटे को थाईलैंड के रास्ते क्यूबा भेज दिया। वहां युवक लंबे समय तक परेशान रहा और बाद में किसी तरह वापस भारत लौट आया।

इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपी से सवाल किए तो उसने दोबारा बेटे को जल्द US भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन 28 नवंबर 2023 को युवक को अमेरिका भेजने के बजाय दुबई के रास्ते अलमाटी भेज दिया गया। वहां भी युवक काफी समय तक भटकता रहा और फिर किसी तरह भारत लौट सका।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाना लाडवा में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में यह मामला आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोती राम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.