Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूपेंद्र हुड्डा सांपला पहुंचे, भासु शिव मंदिर ग्रांट का ऐलान

रोहतक  | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शनिवार को रोहतक जिले के सांपला कस्बे स्थित भासु शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में हॉल बनाने के लिए ग्रांट देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान हुड्डा ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा, बुजुर्गों की पेंशन में कटौती की जा रही है, राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं और बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

हुड्डा ने बताया कि आगामी बजट सत्र में कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि रोहतक के व्यवसायियों से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगे जाने जैसे घटनाओं से स्पष्ट होता है कि प्रदेश अपराध और अनियमितताओं के मामले में देश में पहले स्थान पर है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाएगी और जनता के सवालों के जवाब मांगेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.