Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड हादसा: इंस्पेक्टर के परिवार को 1 करोड़, संचालक पर केस

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया, जब मेला परिसर में लगा एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के समय इंस्पेक्टर जगदीश ने साहस और तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके निधन को हरियाणा पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालन करने वाली हिमाचल फन फेयर एजेंसी के संचालक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले की गहन जांच के लिए एसीपी वरुण दहिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम झूला टूटने के कारण, तकनीकी खामी, सुरक्षा इंतजामों और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच करेगी।

हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में नीलम (महिला सहायक उपनिरीक्षक) पत्नी विजयपाल निवासी बादशाहपुर, सुनील निवासी आरोहा (महेंद्रगढ़), हर्ष प्रकाश निवासी ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी दूबेपुर (धौलपुर, राजस्थान), अनिशा निवासी फरीदाबाद, शिवानी निवासी सेक्टर-78 नोएडा और परविंदर (अन्य विवरण प्रतीक्षित) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश ने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जोखिम भरी परिस्थितियों में भी इंस्पेक्टर जगदीश ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उनकी तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि हरियाणा पुलिस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और विभागीय अन्य लाभ दिए जाएंगे। साथ ही, घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

बताया गया कि दिवंगत इंस्पेक्टर जगदीश मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। उनका जन्म 05 मार्च 1968 को हुआ था और वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी के लिए नियुक्त किए गए थे। विभाग में वे अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के लिए पहचाने जाते थे।

फिलहाल, सूरजकुंड मेले में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि झूले की तकनीकी जांच, फिटनेस प्रमाणपत्र और सुरक्षा मानकों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.