Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून सक्रिय: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत लेकिन कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली | देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने करवट ली है। शनिवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं ने तपती गर्मी से राहत दिलाई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार से अगले तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अनुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 23 से 28 जून तक तापमान में और गिरावट आ सकती है।

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 से 26 जून तक बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिससे पहाड़ी इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं।

मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 22 से 27 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी सक्रिय रहेगा मानसून

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हालांकि गर्म मौसम बना रह सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले सप्ताह भर बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं।

तापमान में भी बदलाव के संकेत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.