Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल की ऐतिहासिक सफलता

ऊना, राकेश -:स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश की टीम ने 2 से 7 फरवरी 2026 तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया।

हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में 6 पुरुष और 6 महिला एथलीटों ने भाग लिया, जिनके साथ 2 पुरुष एवं 2 महिला कोच भी उपस्थित रहे। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए, जिनमें 10 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रेमाश्रम स्पेशल स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की और उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। नेहा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में कांस्य तथा रिले दौड़ में कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुरजोत सिंह ने 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं शिवांश शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 400 मीटर में कांस्य और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता से लौटने पर प्रेमाश्रम स्पेशल स्कूल में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय इंचार्ज सिस्टर नीलम के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में सभी खिलाड़ियों, कोचों और टीम प्रबंधन को बधाई दी गई। यह सफलता विशेष बच्चों की क्षमताओं और स्पेशल ओलंपिक्स हिमाचल प्रदेश के सतत प्रयासों का सशक्त प्रमाण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.