फरीदाबाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, सैलजा-बीरेंद्र गुट हावी

फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मंजूरी के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम के गठन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के समर्थकों को खास तवज्जो दी गई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट को अपेक्षा के अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया।

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने स्पष्ट किया कि कार्यकारिणी बनाते समय सभी वर्गों और मेहनती कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा गया है। नई कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और एक संगठन महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए पांच महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में वेदप्रकाश यादव, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रेनू चौहान और तिलक कुमार को शामिल किया गया है। संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता अशोक रावल को दी गई है, जो लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और पहली बार किसी प्रमुख पद पर पहुंचे हैं। कोषाध्यक्ष का दायित्व डॉ. सौरभ शर्मा को सौंपा गया है, जो पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे हैं।

जिला संगठन में आठ महासचिव बनाए गए हैं, जिनमें मुकेश हेतराम डागर, ललित बंसल, उमेश कौशिक, बिजेंद्र कुमार तेवतिया, रामुकमार, वीरेंद्र चंदीला, सुनीता फागना और रविंद्र बैंसला शामिल हैं। इनमें विभिन्न गुटों—हुड्डा, सैलजा और बीरेंद्र सिंह—से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं, जिससे संगठन में संतुलन बनाने का प्रयास स्पष्ट नजर आता है।

इसके अलावा जिला सचिव के रूप में बाबूलाल रवि, एन.के. शर्मा, दीपक शुक्ला, मोहसिन खान, विकास फागना, अर्जुन सैनी, पम्मी मान, अनुज शर्मा, राहुल नागर, इकबाल कुरैशी, मोहन तेवतिया, दिनेश शर्मा, बलजीत सिंह अरोड़ा, बिरेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह और सरला भमोत्रा को नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी जिम्मेदारियां काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की भी घोषणा की जाएगी, जिनमें योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल जयंती पर पलवल में निकाली रन फॉर यूनिटी, हजारों लोगों ने लिया भाग

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पलवल में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री...

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप...

सरदार पटेल जयंती पर अंबाला में निकाली रन फॉर यूनिटी, स्कूली बच्चों ने लिया भाग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबाला छावनी में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता...

बारिश के बाद अंबाला में छाई मौसम की पहली घनी धुंध, 10 मीटर तक दृश्यता हुई कम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी दिन शनिवार सुबह अंबाला में मौसम की पहली घनी धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी अधिक थी कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों से लेकर...

हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन ठप

Summer express, हिसार। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन बंद कर दिया। शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे डिपो में हड़ताल के कारण कुल 259 बसें सड़कों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.