Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में स्वच्छ भारत बजट फ्रीज, अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले बजट को समय पर खर्च न कर पाने का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्वच्छता कार्यों और जागरूकता अभियानों के लिए निर्धारित करीब 100 करोड़ रुपये अब तक खर्च नहीं हो सके। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा विभागों की समीक्षा बैठक ली गई थी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा के दौरान जब स्वच्छ भारत मिशन का बड़ा हिस्सा खर्च न होने की जानकारी सामने आई, तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

20 अधिकारियों पर चार्जशीट की तैयारी

सूत्रों के अनुसार अब विभाग में ऐसे 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी लापरवाही के कारण योजनाएं समय पर जमीन पर नहीं उतर सकीं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को कार्रवाई का पूरा ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दोषियों को चार्जशीट कर विभागीय कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई की आशंका के बाद अब कई अधिकारी खुद को बचाने के लिए जल्दबाजी में योजनाएं बनाने और बजट उपयोग की प्रक्रिया तेज करने में जुट गए हैं।

राज्य स्तरीय स्वच्छ सर्वेक्षण भी शुरू नहीं हो सका

विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल तब और बढ़ गए जब यह सामने आया कि हरियाणा सरकार द्वारा केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण की तर्ज पर राज्य में भी स्वच्छ सर्वेक्षण कराने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया।

बताया गया कि सरकार ने यह सर्वेक्षण विभागीय अधिकारियों के बजाय थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने का फैसला किया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया लंबे समय से अटकी होने के कारण सर्वेक्षण का काम भी ठप पड़ा है। अब सरकार की नजर विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर है और आने वाले दिनों में कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.