Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि पर मंडी में  ब्यास आरती के साथ शिव तांडव और लेजर शो होंगे मुख्य आकर्षण

मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में इस वर्ष शिवरात्रि की संध्या एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिलेगा। 15 फरवरी को शिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्यास नदी के तट पर भव्य ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है, जो पंचवक्त्र मंदिर के समीप संपन्न होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पिछले वर्ष की अपार सफलता के बाद इस बार और भी आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गत वर्ष मंडी में काशी की गंगा आरती की तर्ज पर पहली बार ब्यास आरती का आयोजन किया गया था, जिसे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से जबरदस्त सराहना मिली थी। इसी उत्साह को देखते हुए इस वर्ष लोगों की मांग पर इसे और भव्य रूप दिया गया है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ब्यास आरती के दौरान भगवान शिव की महिमा को दर्शाने के लिए विशेष शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक लेजर शो के माध्यम से भगवान शिव के जीवन, शक्ति और संदेशों को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।ब्यास आरती का संचालन काशी से आए अनुभवी पंडितों द्वारा किया जाएगा, जो नियमित रूप से वाराणसी में गंगा आरती करते हैं। ये वही पंडित हैं जिन्होंने पिछले वर्ष भी ब्यास आरती संपन्न करवाई थी। मंत्रोच्चारण, दीपों की रोशनी, नदी की लहरें और शिव भक्ति का वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा।जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और शिवरात्रि की संध्या को स्मरणीय बनाएं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि मंडी की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.