Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर के युवक इटली में मृत, एजेंट पर ठगी और प्रताड़ना का आरोप

यमुनानगर। यमुनानगर जिले के गांव रामखेड़ी निवासी 33 वर्षीय गगनप्रीत सिंह की इटली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन अब शव को भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मृतक के जीजा अमनदीप सिंह और बहन रमप्रीत कौर ने बताया कि गगनप्रीत विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वर्ष 2014 में उसकी पहचान गांव तिहमो निवासी इंद्रसेन नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इटली में रहने वाला बताया और गगनप्रीत को वहां ले जाने का भरोसा दिलाया।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2023 में इंद्रसेन ने गगनप्रीत को इटली भेजने के नाम पर दस्तावेज लिए और करीब 18 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद 7 अप्रैल 2023 को गगनप्रीत इटली पहुंचा और एजेंट के साथ खेतों में मजदूरी करने लगा।

परिवार का आरोप है कि नौ माह बाद गगनप्रीत का वर्क वीजा समाप्त हो गया। जब उसने एजेंट से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे टाल दिया गया और मारपीट तक की गई। गगनप्रीत ने कई बार फोन पर रोते हुए बताया था कि वह वहां फंस चुका है और वापस लौटने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं।

रमप्रीत कौर ने बताया कि गगनप्रीत को दो साल तक एजेंट के खेतों में काम कराया गया, कई बार खाना तक नहीं दिया गया। बाद में वह किसी तरह एजेंट के चंगुल से निकल गया और लंबे समय तक सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगकर गुजारा करता रहा।

परिजनों के मुताबिक, 5 फरवरी की शाम गगनप्रीत के एक साथी ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। बताया गया कि वह डिप्रेशन में था।

मृतक के पिता जगदीप सिंह पिछले 18 वर्षों से गंभीर रूप से बीमार हैं और चारपाई पर हैं। परिवार खेती के सहारे जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहा है। अब परिवार सरकार और समाज से शव को वापस लाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.