Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल पर रोक, जल्द आएगी SOP

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 मार्च से छात्रों के लिए मोबाइल फोन पर पूरी तरह रोक लगाई जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि यह कदम छात्रों की पढ़ाई पर बेहतर ध्यान और शैक्षणिक माहौल सुधारने के लिए उठाया गया है।

मंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक अपने कैंपस में दो मोबाइल फोन रख सकेंगे, लेकिन कक्षाओं में उनका इस्तेमाल पूरी तरह निषिद्ध होगा। इस फैसले के साथ ही राज्य सरकार जल्द ही मोबाइल फोन उपयोग से संबंधित विस्तृत SOP जारी करेगी।शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने के प्रयास में लगी हुई है। उनका कहना था कि स्मार्टफोन का अनियंत्रित इस्तेमाल छात्रों की पढ़ाई और फोकस को प्रभावित कर रहा है, इसलिए इस रोक का उद्देश्य शैक्षणिक अनुशासन और बेहतर सीखने के माहौल को बढ़ावा देना है।इसके अलावा, मंत्री ने अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कम इंपोर्ट ड्यूटी पर विदेश से सेब आयात होने से हिमाचल प्रदेश के स्थानीय बागवानों को नुकसान हो सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लाखों बागवानों की आजीविका सीधे तौर पर सेब की खेती से जुड़ी है, इसलिए केंद्र सरकार को स्थानीय किसानों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.