Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र को लेकर तैयारी पूरी, पहले चरण में तीन दिन चलेगा सत्र

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया कि 16 फरवरी से शुरू होने वाला यह सत्र बजट सत्र ही होगा। उन्होंने कहा कि यह नए कैलेंडर वर्ष और नए वित्तीय वर्ष का पहला सत्र है, इसलिए इसकी शुरुआत परंपरा के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। राज्यपाल का अभिभाषण 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नियमों के तहत यदि पिछले सत्र के दौरान किसी माननीय सदस्य का निधन हुआ है, तो उन्हें सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात विधायी कार्यवाही की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, बजट की प्रस्तुति और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्य किए जाएंगे।

बजट पेश किए जाने की तिथि को लेकर पूछे गए सवाल पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जैसे ही सरकार की ओर से औपचारिक सूचना प्राप्त होगी, मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। फिलहाल उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा की तीन बैठकें 16, 17 और 18 फरवरी को प्रस्तावित हैं। यह सत्र पहले भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा का पोर्टल सभी विधायकों के लिए खोल दिया गया है। विधायक अपने लिखित और मौखिक प्रश्नों के साथ-साथ सभी प्रकार के नोटिस पोर्टल के माध्यम से भेज सकते हैं। नोटिस प्राप्त होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तय समय सीमा पूरी होने के बाद सत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा 15 फरवरी को विधानसभा की ओर से मीडिया इंटरैक्शन भी आयोजित किया जाएगा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर सत्र से पहले कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाती है। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के पालन और सुचारू संचालन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए पास व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.