Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में बिजली चोरी जांच टीम पर हमला, JE से मारपीट

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के लिए गई बिजली निगम की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना गांव सुरेवाला की बताई जा रही है, जहां बिजली चोरी की जांच के दौरान विवाद बढ़ गया और अधिकारियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम को घेरकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दी।

जानकारी के अनुसार,  बिजली निगम के अधिकारी नियमित जांच के तहत गांव पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर 40 से 50 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण बन गए।

बिजली निगम के JE की शिकायत के मुताबिक, एक आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि दूसरे व्यक्ति ने सरकारी डायरी के पन्ने फाड़ दिए। इसके अलावा अधिकारियों को घेरकर धमकाया गया और बिजली चोरी की जांच रोकने की कोशिश की गई। घटना के दौरान टीम को डराने-धमकाने के साथ-साथ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले में JE की शिकायत पर उकलाना थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। नामजद आरोपियों में बिंदर उर्फ दुधिया, रमेश उर्फ पप्पू और सुनील उर्फ कोकी शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 221, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SI नवीन मलिक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JE ने भी पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई हो ताकि भविष्य में बिजली विभाग की टीम के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और बिजली चोरी रोकने का अभियान बाधित न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.