Facebook-f Youtube X-twitter

रोहतक का गैंगस्टर सोमबीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट, STF ने दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा को अमेरिका से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया है। आरोपी पर रोहतक, दिल्ली समेत हरियाणा के अलग-अलग जिलों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार सोमबीर मोटा वर्ष 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका फरार हो गया था। इसके बाद से हरियाणा एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी। जांच के दौरान जब फर्जी पासपोर्ट से जुड़े सबूत सामने आए, तो उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया।

एजेंसियों के सहयोग से सोमबीर मोटा को हाल ही में अमेरिका में पकड़ लिया गया। वहां कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उसे दिल्ली डिपोर्ट कर दिया गया। जैसे ही आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि सोमबीर मोटा, रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिपी का भाई है। वह वर्ष 2009 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और हत्या, फिरौती, रंगदारी सहित कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। बताया गया है कि दोनों भाइयों ने 2009 में छज्जू गैंग से बदला लेने के लिए पहली हत्या को अंजाम दिया था। इसके बाद 2012 में रोहतक में दूसरी हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि उसे फर्जी पासपोर्ट किसने बनवाया, अमेरिका भागने में किसने मदद की और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.