Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सोलर मिशन तेज, सरकारी भवनों पर जल्द लगेंगे पैनल

पंचकूला। हरियाणा सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में विभिन्न विभागों के बजट खर्च और योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का कार्य तेज किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले पंपों को सोलर आधारित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना को तय समयसीमा में प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि किसानों को ऊर्जा की बचत के साथ राहत मिल सके।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश की करीब 5000 सरकारी इमारतों का सर्वे पूरा किया जा चुका है और कई स्थानों पर सोलर पैनल लगाने का काम शुरू भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस स्टैंड, हैफेड गोदाम और अन्य सरकारी ढांचों पर भी सोलर पैनल लगाए जाएं, जिससे बिजली खर्च कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि खराब हालत वाले बस स्टैंड की पहचान कर उनकी मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि कनीना, बरवाला, टोहाना और निगदू में बस स्टैंड निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बादली, नीलोखेड़ी और बहल सहित अन्य स्थानों पर काम जारी है।

कृषि क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने दालों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष नीति तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खैर के पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्ती से रोक लगाने, अरावली क्षेत्र में संरक्षण कार्यों को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक ‘हर हित स्टोर’ और सीएम पैक्स खोलने और इन्हें स्वयं सहायता समूहों को सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.