Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2100 का वादा कर 1100 देकर सरकार कर रही विश्वासघात: हुड्डा

पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सेक्टर-23 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी और गरीब वर्ग समेत किसी भी तबके की हितैषी नहीं है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए बड़े-बड़े वादों को अब नियमों और शर्तों में उलझाकर जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं के लिए घोषित लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान 2100 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया गया था, लेकिन अब सरकार केवल 1100 रुपये देने और 1000 रुपये जमा करने की बात कर रही है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 2.13 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी में आते हैं, जिससे लगभग 85 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार सिर्फ 8 लाख महिलाओं को ही शामिल कर बाकी को आय और अन्य शर्तों का बहाना बनाकर बाहर कर रही है।

हुड्डा ने परिवार पहचान पत्र को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी के नाम पर गरीबों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में काटे गए 41 लाख राशन कार्डों में से 13.43 लाख कार्ड अकेले हरियाणा में काटे गए हैं, जो सबसे अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि पांच लाख से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई, जिससे गरीब परिवारों पर संकट बढ़ गया है।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार “कर्ज लो और घी पियो” की नीति पर चल रही है। उन्होंने बताया कि 2014 तक हरियाणा पर कुल कर्ज 60 हजार करोड़ रुपये था, जो भाजपा शासन में बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हुड्डा ने आशंका जताई कि आने वाले बजट सत्र में यह बोझ और बढ़ सकता है।

कानून व्यवस्था को लेकर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा और कहा कि हरियाणा आज देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 80 से ज्यादा गैंग सक्रिय हैं और अपराधी वारदातों के बाद खुलेआम जिम्मेदारी ले रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आगामी बजट सत्र और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाएगी। इस दौरान उन्होंने किसानों को मुआवजा न मिलने तथा शिक्षा-स्वास्थ्य बजट में कटौती जैसे मुद्दों को भी उठाया। प्रेस वार्ता में कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.