Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब हर माह पेंशन तारीख तय

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन, सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि पाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। सरकार ने निर्णय किया है कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि हर महीने एक ही तय तारीख को लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, यह तारीख कौन-सी होगी, इसका फैसला अभी होना बाकी है।

सरकार के इस निर्णय से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और अन्य पात्र लाभार्थियों को भुगतान के लिए कई महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेंशन और अन्य सहायता राशि समय पर मिलने से लोगों को आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों के खातों में 1431 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी करते हुए 9 लाख 22 हजार 452 महिलाओं के खातों में 193 करोड़ रुपये डाले। अब तक इस योजना के तहत चार किस्तों में कुल 634 करोड़ रुपये महिलाओं को दिए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता दी जाती है, जिसमें 1100 रुपये सीधे खाते में भेजे जाते हैं और 1000 रुपये की एफडी कराई जाती है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन समेत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 34.14 लाख लाभार्थियों के खातों में 1098 करोड़ रुपये जारी किए। वहीं, लाडो लक्ष्मी योजना और पेंशन योजनाओं को मिलाकर कुल 43 लाख 36 हजार 452 लोगों को 1240 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई।

‘हर घर हर गृहिणी गैस सिलेंडर रिफिल योजना’ के तहत 12 लाख 62 हजार महिलाओं के खातों में नवंबर और दिसंबर माह की 38 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी राशि भेजी गई। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत भी 36 हजार लाभार्थियों के खातों में 101 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशन से जुड़ी समस्याएं और आय आधारित पात्रता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं।

इन शिकायतों के समाधान के लिए सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर सप्ताह सोमवार और बृहस्पतिवार को समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं कटने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताएं, बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की माताएं और निपुण भारत मिशन के तहत दक्षता हासिल करने वाले बच्चों की माताएं शामिल होंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में विपक्षी दल पेंशन कटौती को बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। INLD ने 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस, जजपा और आम आदमी पार्टी भी लगातार सरकार पर आरोप लगा रही हैं। ऐसे में सरकार ने 56 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में एक साथ 1431 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर विपक्ष के हमलों को कमजोर करने की कोशिश की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.