Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खरखौदा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फ्लाइंग स्क्वॉड की रेड, 348 किलो घी सीज

खरखौदा। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार शाम संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड स्थित कृष्ण डेयरी पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 348 किलो घी जब्त कर सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ कि डेयरी में बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के घी तैयार किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि डेयरी संचालक के पास खाद्य सुरक्षा का अनिवार्य एफएसएसएआई लाइसेंस तक मौजूद नहीं था, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।

छापेमारी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सोनीपत के निरीक्षक बिजेंद्र, एएसआई राजेश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेन्द्र सिंह की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने मौके से दो डी-फ्रीज और सात बड़े ड्रमों में रखा घी जब्त कर उसे सील कर दिया।

टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल स्थित फूड लैबोरेट्री भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद गोपालपुर निवासी विजय ने बताया कि वह इस डेयरी में 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता है। डेयरी के मालिक जितेंद्र बखेता बताए गए हैं, जिनकी एक अन्य दुकान धनखड़ डेयरी के नाम से भी संचालित है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि लैब रिपोर्ट में घी मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.