Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ताइवान पर हमला किया तो चीन को G20 से बाहर करेगा अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने ताइवान को लेकर चीन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया है। इस बिल के तहत यदि चीन ताइवान की सुरक्षा के लिए तत्काल खतरा बनता है या उस पर आक्रामक कार्रवाई करता है, तो अमेरिका चीन को G20 सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से बाहर करने की नीति पर आगे बढ़ेगा।

यह विधेयक ओक्लाहोमा से रिपब्लिकन सांसद फ्रैंक डी. लुकास ने पेश किया, जिसे PROTECT Taiwan Act नाम दिया गया है। कानून में प्रावधान किया गया है कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस को यह सूचना देते हैं कि चीन ताइवान के लिए गंभीर और तात्कालिक खतरा बन चुका है, तो अमेरिका चीन के प्रतिनिधियों को वैश्विक मंचों से हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इस प्रस्तावित नीति के तहत चीन को जिन संस्थाओं से बाहर करने की पहल की जा सकती है, उनमें G20, Financial Stability Board और Basel Committee on Banking Supervision जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं।

बिल पर चर्चा के दौरान सांसद फ्रैंक लुकास ने कहा कि यदि चीन ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है, तो अमेरिका की प्रतिक्रिया सिर्फ सैन्य स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर भी बेहद सख्त कदम उठाने होंगे। वहीं हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन फ्रेंच हिल ने भी बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून चीन को स्पष्ट संदेश देता है कि ताइवान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बिल के समर्थकों ने ताइवान की वैश्विक अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में ताइवान की मजबूत स्थिति इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाती है, क्योंकि दुनिया के अत्याधुनिक चिप्स का बड़ा हिस्सा ताइवान की कंपनी TSMC द्वारा तैयार किया जाता है।

गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्य भूमि में मिलाने की बात करता रहा है। वहीं अमेरिका ताइवान को औपचारिक मान्यता नहीं देता, लेकिन Taiwan Relations Act के तहत वह उसका प्रमुख सुरक्षा साझेदार है। अब यह बिल अमेरिकी सीनेट के पास भेजा गया है, जहां मंजूरी के बाद यह कानून का रूप ले सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.