Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखबीर बादल का AAP पर हमला, बोले- पंजाब को अस्थिर करने की साजिश

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रवासी मजदूरों से जुड़े मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में पहले से ही कानून व्यवस्था बदहाल है और अब राज्य को अस्थिर करने के लिए नई साजिश रची जा रही है।

सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है और “गैंगस्टर राज” की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने मोगा में प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना इस नापाक साजिश की ओर इशारा करती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के “रिमोट कंट्रोल” से चल रही है। बादल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की “साम, दाम, दंड, भेद” की नीति ही प्रदेश में बिगड़ते हालात के लिए जिम्मेदार है।

सुखबीर सिंह बादल ने मांग की कि सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि राज्य में बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो पंजाब को जबरदस्ती, विभाजन और अराजकता के ऐसे हालात में धकेला जा सकता है, जहां से वापसी बेहद मुश्किल होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.