Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा आर्केस्ट्रा कलाकार हत्या: पोस्टमॉर्टम जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

सिरसा। आर्केस्ट्रा कलाकार सिमरन और उसके प्रेमी सुनील की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया कि सोमवार रात दोनों ने शराब पी और झगड़े के दौरान सुनील ने सिमरन का गला दबाकर हत्या की, इसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सिमरन के मोबाइल का पासवर्ड उसके 11 वर्षीय बेटे से खुलवाकर कॉल डिटेल चेक की। इसमें सुनील द्वारा सिमरन को बर्बाद करने की धमकी देने का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि सोमवार को सिमरन अपने बेटे के साथ मूवी देखने गई थी और लौटकर शराब का सेवन किया। शराब के नशे में दोनों ने उल्टियां भी कीं और इसी दौरान सिमरन के अन्य युवक के संपर्क में आने से विवाद उत्पन्न हुआ।

सिरसा के कंगनपुर रोड स्थित एडवोकेट रजनीश बांसल के मकान में दोनों के शव मंगलवार सुबह मिले। नागरिक अस्पताल में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। सिमरन के गले पर हाथ से दबाने के स्पष्ट निशान पाए गए। सुनील अपने गंजेपन को छिपाने के लिए विग पहनता था। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।

पोस्टमार्टम में सिमरन के मौत का अंतिम कारण विसरा रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही तय होगा। सुनील और सिमरन के शव उनके परिवार को सौंपे गए।

घटनास्थल से एक नोट भी मिला, जिसमें मौत के लिए एक तीसरे व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और नोट की लिखावट और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.