Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बागपत: चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, GRP ने 18 घंटे में पकड़े 5 आरोपी

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 20 जून को दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन (नंबर 74023) में फखरपुर हाल्ट और खेकड़ा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दीपक, पुत्र ऋषि, निवासी पट्टी अहीरान, थाना खेकड़ा के रूप में हुई है।

ट्रेन में मारपीट के बाद दीपक की मौत, जीआरपी ने दर्ज किया केस

रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने बताया कि दीपक पर चलती ट्रेन में कुछ युवकों ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर जीआरपी बड़ौत थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

18 घंटे में गिरफ्त में आए सभी 5 आरोपी

रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान संजीव उर्फ पोनू, राहुल उर्फ बाबा, विशाल, प्रियांशु और सिद्धार्थ उर्फ एलिस के रूप में हुई है। सभी आरोपी खेकड़ा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वीडियो में कैद हुई वारदात, मृतक परिवार का इकलौता बेटा था दीपक

मृतक दीपक दिल्ली के भगीरथ पैलेस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में काम करता था और हर सप्ताहांत अपने घर आता था। परिवार में उसकी पत्नी, 12 साल की बेटी और ढाई साल का बेटा है। परिचितों के अनुसार, दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में मारपीट और हमलावरों के ट्रेन से कूदकर भागने के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस इन वीडियो को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.