Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वाली में भाजपा की अंदरूनी सक्रियता तेज, अर्जुन ठाकुर और संजय गुलेरिया अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय

कांगड़ा,संजीव-:जिला कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के दो प्रमुख चेहरे—पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर और वर्ष 2022 के भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया—अलग-अलग कार्यक्रमों और जनसभाओं के माध्यम से अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र में इसे संभावित चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में अर्जुन ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में आयोजित एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और टिकट की दावेदारी को लेकर खुलकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, विशेषकर सड़क निर्माण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उनके अनुसार, जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं संजय गुलेरिया भी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्वाली से मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बजट 2026-2027 प्रदेश और आम जनता के हित में लाभकारी साबित होगा।गुलेरिया ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को प्रयास करने की स्वतंत्रता है और अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों और विकास कार्यों का श्रेय केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व को दिया, साथ ही वर्तमान विधायक व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार पर विकास में सक्रिय भूमिका न निभाने का आरोप लगाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.