Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़,शिमला पुलिस ने जीरकपुर से मास्टरमाइंड दबोचा

शिमला, संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की गहन जांच के दौरान इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंची। जांच में सामने आया कि विजय उर्फ डेविड नामक आरोपी जीरकपुर से इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था और शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा की सप्लाई कर रहा था।सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे से अधिक समय तक लगातार ऑपरेशन चलाया और जीरकपुर में दबिश देकर विजय उर्फ डेविड को उसके सहयोगी नितेश शर्मा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बीते कुछ महीनों में 70 से अधिक लोगों तक चिट्टा पहुंचा चुका था। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब 335 ग्राम से अधिक चिट्टा तस्करी में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन और अन्य कड़ियों को खंगाल रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.