Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरडीजी पर राजनीति तेज: विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सुक्खू सरकार को घेरा

हमीरपुर, अरविन्द-: बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरडीजी (Revenue Deficit Grant) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ना बंद करे और अपने आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान दे।

लखनपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के 17 राज्यों में आरडीजी बंद की है। ऐसे में प्रदेश सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए और वित्तीय अनुशासन अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में फिजूलखर्ची लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एपीएमसी के चेयरमैन को नौ गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं, जो अनावश्यक खर्च का संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि हिमाचल में फिजूलखर्ची पर तुरंत लगाम लगाई जाए और सरकारी संसाधनों का उपयोग जनहित में किया जाए।सर्वदलीय बैठक के मुद्दे पर भी लखनपाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सर्वदलीय बैठक समय पर नहीं बुलाई गई। यदि बुलाई भी गई, तो वह आनन-फानन में की गई, जिससे गंभीर मुद्दों पर ठोस चर्चा संभव नहीं हो पाई।उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है और केंद्र पर आरोप लगाने की बजाय राज्य सरकार को व्यावहारिक समाधान तलाशने चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.