Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद बना हरित मॉडल: 15 हजार पौधों से घटा तापमान, प्रदेश में विस्तार

फतेहाबाद। सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि पर किए गए व्यापक वृक्षारोपण अभियान ने जिले में सकारात्मक पर्यावरणीय बदलाव दर्ज किए हैं। विभागीय परिसरों में रोपे गए 15 हजार से अधिक पौधों के कारण यहां का तापमान बाहरी इलाकों की तुलना में करीब चार डिग्री तक कम पाया गया है। सघन हरियाली से विकसित यह क्षेत्र अब प्रदेश स्तर पर मॉडल के रूप में उभर रहा है।

विभाग ने इस पहल को पूरे हरियाणा में लागू करने का निर्णय लिया है। नहरों के किनारे और सिंचाई विभाग की खाली भूमि पर चरणबद्ध तरीके से वनीकरण किया जाएगा। मुख्यालय ने सभी जिलों से उपलब्ध सरकारी भूमि का विवरण मांगा है, ताकि राज्यभर में ग्रीन कॉरिडोर विकसित किए जा सकें।

फतेहाबाद के भूथनकलां, दरियापुर, चिम्मो, चांदपुरा और बलियावाला स्थित विश्राम गृहों, टोहाना नहर कॉलोनी तथा एसई आवास परिसर में पूर्व में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया था। यहां लगाए गए आम, नीम, जामुन, अनार, किन्नू और अंजीर जैसे पौधे अब विकसित वृक्ष बन चुके हैं। घनी हरियाली के कारण परिसर अधिक छायादार और ठंडे बने हैं, साथ ही पक्षियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सिंचाई विभाग ने पौधारोपण को नियमित गतिविधि का रूप दे दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों के जन्मदिन, सेवानिवृत्ति और अन्य अवसरों पर पौधे लगाने की परंपरा विकसित की गई है। नहर पट्टियों पर योजनाबद्ध वृक्षारोपण को अतिक्रमण रोकथाम रणनीति से भी जोड़ा गया है।

अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई के अनुसार, इस मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने की तैयारी है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सभी जिलों से विभागीय भूमि की रिपोर्ट लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा में वन क्षेत्र कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का मात्र 1.60 प्रतिशत है, जो देश में सबसे कम में गिना जाता है। ऐसे में नहर किनारों और सरकारी भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करना राज्य के 20 प्रतिशत हरित लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालिया नीतियों के तहत 75 प्रतिशत छायादार और 25 प्रतिशत फलदार या औषधीय पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसका सफल प्रयोग फतेहाबाद मॉडल में देखने को मिला है।

यह पहल न केवल तापमान नियंत्रण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.