Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में युवती ने पति पर शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात के लगाए आरोप

हिसार |  जिले के एक गांव में रहने वाली युवती ने अपने ही पति पर शारीरिक शोषण, तीन बार जबरन गर्भपात कराना और प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 में पढ़ाई के दौरान उसकी गांव के ही रहने वाले युवक प्रवीन से दोस्ती हुई थी। इसके बाद प्रवीन ने उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि प्रवीन ने बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। मजबूर होकर युवती को घर से भागकर शादी करनी पड़ी। शादी के बाद दोनों चंडीगढ़ में रहने लगे।

युवती ने बताया कि जनवरी 2022 से 2025 तक प्रवीन के साथ रहने के दौरान वह उसे मारपीट और प्रताड़ित करता रहा। इस दौरान तीन बार जबरदस्ती उसका गर्भपात करवाया गया।

सितंबर 2025 में युवती अपने ससुराल लौटी। उन्होंने बताया कि ससुरालवालों ने उनसे दहेज की मांग की और चार फरवरी को मारने की योजना बनाई, लेकिन समय रहते युवती को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद ससुरालवालों ने उसे पीटा और कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने मामी को सूचना दी, जिन्होंने युवती को लेकर ससुराल से सुरक्षित वापस आए।

आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अब पीड़िता के बयान, परिवारिक परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि करने के लिए गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.