Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठे लगा रही आरोप: मुख्यमंत्री

दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी की विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें मनगढ़ंत और तथ्यहीन बताया। शुक्रवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश पर शासन किया, लेकिन उस दौरान देश भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के दलदल में फंसता चला गया। उन्होंने कहा कि देश का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह कांग्रेस शासन में नहीं हो पाया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 11 वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का काम किया और भारत का नाम दुनिया में रोशन किया।

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस आज विपक्ष में रहते हुए भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से सीख लेने की सलाह दी, ताकि उन्हें पता चल सके कि एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका क्या होती है।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पार्टी ने दिल्ली की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए और बाद में धोखा दिया। इसके बाद पंजाब में भी किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में हालात बिगड़ चुके हैं, किसानों की स्थिति दयनीय है और जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान किसानों को मुआवजे को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भ्रम फैलाया और अलग-अलग राज्यों में अलग बयान देकर किसानों के साथ धोखा किया।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा घर है, और वहां बुलावा मिलने पर वे जरूर जाएंगे। उन्होंने पंजाब को गुरुओं की पवित्र धरती बताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सम्मान की बात है कि गुरुओं ने हरियाणा की भूमि को भी अपने चरणों से पवित्र किया है।

नगर निगम चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पूरी तरह तैयार है और हरियाणा की जनता का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.