Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल सिविल अस्पताल निरीक्षण में हेल्थ डायरेक्टर नाराज, खुद नापा मरीज का बीपी

करनाल। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हेल्थ डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को किया गया निरीक्षण अस्पताल प्रशासन के लिए सख्त चेतावनी बन गया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में खामियां सामने आने पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक महिला ब्लड प्रेशर जांच के लिए करीब डेढ़ घंटे से इंतजार करती मिली। जब डायरेक्टर ने महिला से बातचीत की तो उसने बताया कि काफी देर से उसकी जांच नहीं हो रही। इस पर डॉ. यादव नाराज हो गए और कहा कि मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए भी इतना इंतजार करवाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद उन्होंने स्वयं मशीन लेकर महिला का बीपी जांचा और स्टाफ को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डॉ. यादव ने ओपीडी, एक्स-रे विभाग, दंत चिकित्सा कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। एक्स-रे कक्ष में उन्होंने मरीजों के पर्चे देखकर जांच की तो पाया कि कई पर्चों पर एक्स-रे कराने का स्पष्ट कारण दर्ज नहीं था। इस पर उन्होंने संबंधित डॉक्टर से सवाल किया कि बिना पूरी जानकारी लिखे जांच क्यों करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीज के रिकॉर्ड और उपचार प्रक्रिया के लिए पर्चे पर पूरा विवरण होना जरूरी है, ताकि अनावश्यक जांच से बचा जा सके।

दंत विभाग में निरीक्षण के दौरान आधुनिक इंप्लांट सुविधा उपलब्ध न होने पर भी उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अस्पताल में दांतों के बेहतर इलाज की सुविधाएं होनी चाहिए ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों में जाने की मजबूरी न रहे।

ब्लड बैंक में निरीक्षण के दौरान रक्त स्टॉक की जानकारी देने वाला डिस्प्ले बोर्ड न लगे होने पर डायरेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्टॉक बोर्ड लगाना जरूरी है ताकि मरीजों व परिजनों को तुरंत जानकारी मिल सके।

निरीक्षण के अंत में डॉ. यादव ने दो टूक कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पताल की सेवाओं में जल्द सुधार करना अनिवार्य है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.