Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RTE जुर्माना नहीं भरने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, विभाग का अल्टीमेटम

चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा तक जुर्माना जमा नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सितंबर माह में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 1970 निजी स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए 30 हजार से 70 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया था। इन स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने आरटीई के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को दाखिला नहीं दिया, साथ ही मान्यता से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी समय पर विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए।

हालांकि विभाग के आदेश के बावजूद अधिकतर स्कूल संचालकों ने जुर्माना जमा नहीं कराया। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 17 फरवरी तक जुर्माना भरने की अंतिम तारीख तय कर दी है। विभाग ने कहा है कि इसके बाद जुर्माना नहीं भरने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्कूलों की पहचान कर सख्त कदम उठाएं, जिन्होंने दाखिला प्रक्रिया के दौरान आरटीई के तहत गरीब बच्चों के लिए आरक्षित सीटों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि आरटीई नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.