Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल बैठक में मंत्री अनिल विज और एसपी की बहस वायरल

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक उस समय चर्चा में आ गई, जब प्रदेश के ऊर्जा, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपासना के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बैठक में गांव तितरम निवासी संदीप मलिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुरुक्षेत्र में तैनात एएसआई संदीप ने जमीन बेचने के नाम पर उससे रुपये लिए थे, लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एएसआई ने भरोसा देकर रकम ली, लेकिन अब लौटाने से इनकार कर रहा है।

शिकायत पर सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने संबंधित एएसआई को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस पर एसपी उपासना ने कहा कि एएसआई को सस्पेंड करने का अधिकार उनके पास नहीं है और यह कार्रवाई डीजीपी स्तर से होती है। एसपी ने कहा कि वे इस मामले में डीजीपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश करेंगी।

मंत्री विज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब वे कह रहे हैं तो तुरंत सस्पेंड किया जाए। वहीं एसपी उपासना ने दो टूक कहा कि वे नियमों के तहत ही कार्रवाई करेंगी और निलंबन का फैसला डीजीपी द्वारा ही लिया जाएगा। इसी बात को लेकर बैठक में दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज का इससे पहले भी कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ टकराव हो चुका है। कैथल में ही 15 नवंबर 2025 को भी मंत्री विज और एसपी उपासना के बीच बैठक में नोकझोंक हुई थी। इसके अलावा 2015 में फतेहाबाद एसपी संगीता कालिया और 2019-20 में तत्कालीन सीआईडी चीफ शत्रुजीत कपूर के साथ भी विवाद सामने आ चुका है।

बैठक में अन्य परिवादों और आम शिकायतों पर भी सुनवाई की गई और कई मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अब मंत्री और एसपी की बहस का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगढ़ क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स...

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया।...

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला: हवा वाला मिकी माउस झूला ढहने से कई बच्चे दबे, ऑपरेटर मौके से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:सोलन के ऐतिहासिक शूलिनी मेले में रविवार शाम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। शाम करीब 6:45 बजे मेले में स्थापित हवा से फुलाए गए विशालकाय मिकी माउस झूले की अचानक हवा निकल गई, जिससे पूरा ढांचा देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय झूले पर खेल...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.