Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिटायरमेंट के दिन भी रिश्वतखोरी: एचएसआईडीसी के सीनियर मैनेजर को 5 साल कैद

बादशाहपुर । मानेसर स्थित हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम में तैनात रहे सीनियर मैनेजर दलबीर सिंह भाटी को रिश्वत लेने के मामले में अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे तीन महीने अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आरोपी अधिकारी को अपने रिटायरमेंट वाले दिन ही रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय कार्यालय में उसकी फेयरवेल पार्टी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, दलबीर सिंह भाटी ने निगम में कार्यरत सफाई ठेकेदार के 4.25 लाख रुपये के बिल पास कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इस मांग की शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

30 सितंबर 2021 को विजिलेंस/एसीबी टीम ने कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। आरोपी ने पैसे अपनी जेब में रख लिए थे, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान किए गए फेनालफ्थेलीन टेस्ट में आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने भ्रष्टाचार को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में नरमी समाज और न्याय व्यवस्था दोनों के साथ अन्याय है।

कोर्ट ने अपने 42 पन्नों के फैसले में स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी अधिक होती है और उनके भ्रष्टाचार का असर समाज पर व्यापक रूप से पड़ता है। अदालत ने यह भी कहा कि हल्की सजा अपराधियों को प्रोत्साहित करती है और इससे जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होता है।

सजा सुनाते समय आरोपी ने अदालत के सामने दलील दी कि वह हृदय रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित है और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। वहीं अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है और समाज में मजबूत संदेश देने के लिए उसे अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दलबीर सिंह भाटी को 5 साल की कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला नगर निगम में 17 पार्षदों ने ली शपथ,मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव अब 1 जुलाई को

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शपथ ग्रहण के बाद...

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.