Facebook-f Youtube X-twitter

विधानसभा बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिमला शहर पांच सेक्टरों में विभाजित

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में 16 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को पांच प्रशासनिक सेक्टर और चार पुलिस सेक्टर में बांटा गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में तय किया गया कि विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक तक का क्षेत्र विशेष निगरानी में रहेगा। इसके अतिरिक्त सिसिल होटल से चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कैनेडी चौक होते हुए चौड़ा मैदान, कार्ट रोड, लिफ्ट बस स्टैंड, 103 क्रॉसिंग और सीटीओ क्षेत्र को भी अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन सभी स्थानों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी रखेंगी ताकि सत्र की कार्यवाही बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके।उपायुक्त ने सभी सेक्टर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित न हो।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि बजट सत्र के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है तथा सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चार पुलिस सेक्टरों में अधिकारियों की निगरानी में जवान तैनात रहेंगे.बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडिशनल एसपी अभिषेक धीमान, कमांडेंट पदम चंद, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.