Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर जोरदार प्रहार,पेंशन मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी

करनाल, 15 फरवरी -:कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक होता जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। हुड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर न देना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। यदि विपक्ष को सरकार की अनुमति से ही अपनी बात रखनी पड़े तो लोकतंत्र का महत्व ही समाप्त हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में भाग न लेने को लेकर भी हुड्डा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की जवाबदेही पर संदेह पैदा होता है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की हालिया टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सदन का माहौल निष्पक्ष दिखाई देना चाहिए, न कि सरकार के प्रभाव में।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी हुड्डा ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस डील की शर्तों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए और स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में यह समझौता हुआ। उनके मुताबिक, यदि इससे देश के व्यापार और किसानों को नुकसान होता है तो सरकार को जवाब देना होगा।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा जारी एक वीडियो का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि विपक्ष का स्पीकर से समय मांगना पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे विवाद का रूप देना उचित नहीं है।

पेंशन कटौती के मुद्दे पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सोनीपत में विरोध प्रदर्शन हो चुका है और यदि भविष्य में किसी भी व्यक्ति की पेंशन काटी गई तो अगला आंदोलन चंडीगढ़ में किया जाएगा। उन्होंने इसे आम लोगों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय बताया।हरियाणा की राजनीति पर बोलते हुए हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नसीहत दी कि वे दूसरे राज्यों के दौरों से अधिक हरियाणा की जमीनी समस्याओं पर ध्यान दें।भारत-पाक मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.