Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% तक अनुदान, 16 फरवरी अंतिम तारीख

झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के तहत एसएमएएम योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती को अधिक आसान, किफायती और उत्पादन बढ़ाने योग्य बनाना है। विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में कई जरूरी मशीनें सब्सिडी पर दी जाएंगी, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

योजना के तहत किसानों को रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन, ट्रैक्टर संचालित पावर वीडर, बैटरी/इलेक्ट्रिक/सौर ऊर्जा संचालित पावर वीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार, स्वचालित हाई क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर, लोडर, भूसा कटर सहित उच्च क्षमता वाला चारा काटने का यंत्र समेत कई कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा ट्रैक्टर चालित सिलेज पैकिंग मशीन, सिलेज बेलर, बैटरी चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर चालित उर्वरक प्रसारक, हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब-सोइलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लान्टर, रेज्ड बेड प्लान्टर, विनोइंग फैन, मक्का थ्रेशर/शेलर, गोबर से ब्रिकेटिंग मशीन, गोबर निर्जलीकरण मशीन, धान मोबाइल ड्रायर और लेजर लैंड लेवलर जैसे आधुनिक यंत्र भी शामिल हैं।

कृषि विभाग के अनुसार कुल 24 प्रकार के कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें, ताकि योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.