Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद निधि की एंबुलेंस धूल फांक रही, मरीज परेशान

नीपत। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सांसद निधि से प्राप्त चार नई एंबुलेंस पिछले चार महीनों से इस्तेमाल में नहीं आ सकी हैं। ये एंबुलेंस सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़ी हैं और कागजी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अब तक इनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाया है। ऐसे में लाखों रुपये की ये गाड़ियां धूल फांक रही हैं, जबकि जिले में एंबुलेंस की भारी कमी बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को पूर्व सांसद रमेश कौशिक की सांसद निधि से चार एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें से दो एंबुलेंस जिला नागरिक अस्पताल के लिए और दो मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के लिए निर्धारित की गई थीं। उम्मीद थी कि इन्हें जल्द सड़कों पर उतारकर मरीजों को राहत दी जाएगी, लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद आरसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।

जिले में पहले से ही एंबुलेंस की कमी को देखते हुए इस देरी का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल से खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज और रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता है, लेकिन कई बार समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती। मजबूरी में मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 27 एंबुलेंस हैं, लेकिन इनमें से कई लंबे समय से खराब हैं और दो से तीन एंबुलेंस अक्सर मरम्मत के लिए वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। जिले में 30 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भी हैं, जहां से मरीजों को रेफर किया जाता है। एंबुलेंस कम होने के कारण वहां भी मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही।

जिले में उपलब्ध एंबुलेंस का विवरण इस प्रकार है, कुल 27 एंबुलेंस, जिनमें 7 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट, 6 बेसिक लाइफ सपोर्ट, 11 पेशेंट ट्रांसपोर्ट और 3 किलकारी एंबुलेंस शामिल हैं। चार नई एंबुलेंस शुरू न होने से जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.