Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा सत्र को लेकर भ्रम की स्थिति, राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा हो:जयराम

शिमला,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र की कार्यवाही और स्वरूप को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि सत्र की प्रकृति, बजट प्रस्तुति और कार्यसूची को लेकर व्यापक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि परंपरा और नियमों के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा करवाई जाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह सत्र बजट सत्र है या नहीं। यदि यह बजट सत्र है तो बजट कब पेश होगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल तीन दिनों की अधिसूचना जारी की गई है और विधायकों को यह तक जानकारी नहीं है कि प्रश्नकाल होगा या नहीं, तथा जिन मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, वे स्वीकार किए जाएंगे या नहीं।उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन स्थगित होता है और अगले दिन प्रश्नकाल के बाद अभिभाषण पर चर्चा होती है।लेकिन इस बार राज्यपाल के अभिभाषण के दिन ही सदन को पुनः संचालित करने और अन्य विधायी कार्य लेने की तैयारी की जा रही है, जो अब तक की परंपराओं के विपरीत है।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी भी प्रस्ताव या संकल्प पर चर्चा से नहीं भाग रहा है, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा पूरी होने और उसके निष्कर्ष के बाद ही अन्य प्रस्ताव लाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा, परंपरा और नियमों को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा में जिस प्रकार की कार्यवाही की योजना बनाई जा रही है, वैसा उदाहरण पहले नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में एक बार विशेष परिस्थितियों में बदलाव हुआ था, वह भी विपक्ष की सहमति से। वर्तमान स्थिति को उन्होंने “असामान्य” बताते हुए कहा कि विधायकों में असमंजस है और उन्हें यह तक ज्ञात नहीं कि उनके प्रश्न सूचीबद्ध होंगे या नहीं।उन्होंने कहा कि बजट कब पेश होगा, मांगों पर चर्चा कब होगी, कट मोशन कब लिए जाएंगे और सत्र 16, 17 और 18 तारीख तक ही सीमित रहेगा या बीच में पुनः अधिसूचना जारी होगी—इन सभी मुद्दों पर स्पष्टता का अभाव है।जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा करवाई जाए और उसके बाद ही अन्य विधायी कार्य लिए जाएं। उन्होंने संकेत दिया कि यदि परंपरा के विपरीत कार्यवाही की गई तो विपक्ष सदन के भीतर इस मुद्दे को उठाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं में बेटियां नहीं पहुंचीं, सामाजिक संस्थाओं ने निभाई अंतिम रस्म

Summer express/सोनीपत /रमेश कुमार-:सोनीपत में शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं की रस्म आज गीता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरी की गई। इस कार्यक्रम में उनकी बेटियां और परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इससे पहले दाह संस्कार के दौरान बेटियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई थी और अस्थि विसर्जन...

50 करोड़ से हो रही हणोगी में टनल की मुरम्मत, सितंबर के अंत तक पूरा होगा कार्य

पहाड़ी के लगातार दरकने के कारण टनल के 24 मीटर भाग को पहुंचा है भारी नुकसान Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:मंडी जिला में हणोगी के पास पहाड़ी दरकने के कारण नवनिर्मित टनल को हुए नुकसान की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने 50 करोड़ के इस कार्य को गावर कंपनी को सौंपा है...

ऊना अस्पताल में विधायक विवेक शर्मा ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली।दौरे के दौरान विधायक ने ग्राम...

मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार ने मां चिंतपूर्णी को अर्पित किया 1.1 किलो चांदी का छत्र

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया।बताया जा रहा है कि मौजूदा...

पंजोखरा साहिब घटनाक्रम पर वरुण मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुए घटनाक्रम को लेकर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना और अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों नेता घायल अंबाला छावनी निवासी सुरेंद्र सिंह का हालचाल जानने के लिए आदेश अस्पताल पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.