Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में निकिता मौत केस: हेड कांस्टेबल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

अंबाला । अंबाला में नशे की हालत में कार चलाकर 24 वर्षीय युवती निकिता को कुचलने के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपित हेड कांस्टेबल अमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में आरोपी पर कमजोर धाराएं लगाए जाने से उसे जमानत मिल गई थी, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश था। इसी कारण दो दिन पहले मृतका के परिजन हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज से मिले थे और न्याय की मांग की थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने जानबूझकर मामले को हल्का रखने की कोशिश की। मंत्री विज ने इस पर एसपी अजीत सिंह को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही अब आरोपी के खिलाफ धारा 105 जोड़ी गई है।

वहीं, इस मामले में पीड़ित परिवार को पड़ाव थाने बुलाया गया था। मृतका के चचेरे भाई मयंक ने बताया कि वे थाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि किसी अन्य सड़क हादसे के कारण अधिकारी व्यस्त हैं और बाद में बुलाया जाएगा।

मृतका निकिता गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थी। उसकी करीब ढाई साल की ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी और ट्रेनिंग पूरी होते ही उसकी सैलरी बढ़कर करीब सवा लाख रुपये प्रतिमाह होने वाली थी। फिलहाल उसे करीब 40 हजार रुपये वेतन मिल रहा था और वही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

परिजनों के अनुसार निकिता के पिता यशपाल किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, मां भी अस्वस्थ रहती हैं और कुछ दिन पहले भाई को भी सिर में चोट लगी थी। ऐसे में निकिता ही घर की आर्थिक रीढ़ थी।

बताया गया कि हादसे से करीब 15 मिनट पहले निकिता ने मां से फोन पर बात की थी और कहा था कि राजमा-चावल बनाकर रख देना। लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.