Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में एनकाउंटर: गोगा हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुखा गिरफ्तार

रोहतक  |  दिल्ली बाईपास पर दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इसी क्रम में सीआईए-1 स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को एक संदिग्ध के बारे में पुख्ता सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर सीआईए-1 टीम ने शिमली बालंद रोड पर संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी। हालात को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया, लेकिन युवक मौके से भागने लगा।

पुलिस ने आत्मरक्षा में पीछा करते हुए आरोपी के पैर की तरफ फायरिंग की। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी की पहचान साहिल उर्फ सुखा, पुत्र बिजेंदर, निवासी गांव रिटौली के रूप में हुई है।

घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल उर्फ सुखा रोहतक के एक सक्रिय आपराधिक गिरोह का मुख्य सरगना है। जांच में यह भी पता चला है कि दिनेश उर्फ गोगा की हत्या की साजिश में साहिल की प्रमुख भूमिका रही और उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि दिनेश, निवासी निजामपुर माजरा, की 16 फरवरी 2026 की शाम दिल्ली बाईपास पर अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए जांच तेज कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.