Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सतलुज नदी पर अवैध माइनिंग का विरोध कर रहे लोगों पर हमला, कई घायल

लुधियाना । थाना लाडोवाल क्षेत्र में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अवैध माइनिंग रोकने पहुंचे स्थानीय लोगों पर कथित तौर पर माइनिंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब इलाके के लोग अवैध खनन का विरोध करने मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि माइनिंग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ही हमलावरों ने लोगों के साथ मारपीट की और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि हमला होते ही सतलुज नदी में खनन कर रहे ठेकेदार और उसके कर्मचारी टिप्पर व मशीनें लेकर मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच के लिए माइनिंग विभाग के जेई अमन ठाकुर और जेई तनुज ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि विभाग को अवैध माइनिंग की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खनन पूरी तरह वैध होता तो ठेकेदार मौके से इस तरह भागता नहीं। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी के चलते सतलुज नदी में अवैध माइनिंग का कारोबार लंबे समय से चल रहा है।

फिलहाल घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना को लेकर पुलिस व संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.