Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक में जमीन घोटाले का आरोप: भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर एक बार फिर जमीन घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि राज्य सरकार ने नगर निगम और शहरी विकास विभाग की करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन बेहद कम कीमत पर कांग्रेस भवन ट्रस्ट को आवंटित कर दी है।

भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि यह मामला सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और राजनीतिक लाभ के लिए जमीन बांटने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन जमीनों का उपयोग जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए था, उन्हें कांग्रेस पार्टी के कार्यालय निर्माण के लिए दे दिया गया।

भाटिया के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नगर निगम प्रशासन के 12 प्लॉट कांग्रेस भवन ट्रस्ट को सौंपे हैं। इसके अलावा शहरी विकास मंत्रालय के 12 अन्य प्लॉट भी ट्रस्ट को दिए गए हैं। कुल मिलाकर करीब 24 सरकारी प्लॉट कांग्रेस भवन ट्रस्ट के पास चले गए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि इन प्लॉटों की बाजार कीमत 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच है, लेकिन इन्हें महज 2 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को दे दिया गया।

प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने पहले भी नेशनल हेराल्ड केस में सरकारी संपत्तियों को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया था और अब कर्नाटक में भी उसी तरह का मॉडल अपनाया जा रहा है। भाजपा ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जनता को जवाब दिया जाए कि सरकारी जमीनों को इतनी सस्ती दर पर क्यों दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.