Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहले शक, फिर कैंची से कत्ल : झज्जर में CA पति ने रची थी पत्नी की हत्या की पूरी साजिश

झज्जर। बादली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खाली रजवाहे में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतका के पति ने ही की थी। आरोपी पति अंशुल ने अपनी पत्नी महक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह अपने सहकर्मियों से बातचीत करती है।

बादली थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मृतका महक गुरुग्राम में नौकरी करती थी। आरोपी पति को लगातार इस बात पर शक था कि वह ऑफिस के सहकर्मियों से फोन पर बातचीत करती है। यही शक धीरे-धीरे उसके मन में इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी को खत्म करने की साजिश रच डाली।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने हत्या के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उसने हाथों में दस्ताने पहने ताकि कोई फिंगरप्रिंट न मिले। 15 फरवरी की रात वह हिसार से गुरुग्राम जाते समय अपने साथ कैंची लेकर निकला और रास्ते में पत्नी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी। उसने खुद को घायल दिखाते हुए शोर मचाया और दावा किया कि बदमाशों ने उन पर हमला किया है। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल के हालात और उसके बयानों में विरोधाभास देखकर पुलिस को शक हो गया।

पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि पत्नी की बातचीत और शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतका के परिजन इस खुलासे से गहरे सदमे में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आरोपी इतनी बड़ी वारदात कर सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.