Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक एमडीयू में कार्यकारी परिषद बैठक बनी विवाद की वजह, जमकर हंगामा

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर बुधवार को उस समय विरोध के नारों से गूंज उठा, जब कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर है। इस मुद्दे पर शिक्षक और कर्मचारी दो गुटों में बंट गए हैं। एक पक्ष बैठक के समर्थन में था, जबकि दूसरा पक्ष इसके विरोध में उतर आया।

समर्थक गुट का कहना है कि विश्वविद्यालय के करीब 100 शिक्षकों की पदोन्नति कई वर्षों से अटकी हुई है। यदि कार्यकारी परिषद की बैठक नहीं होती, तो पदोन्नति की प्रक्रिया ठप पड़ सकती है। इसी कारण बैठक को समय पर कराना जरूरी था।

वहीं, विरोध करने वाले पक्ष ने बैठक की प्रक्रिया और कुछ अन्य प्रशासनिक मुद्दों को लेकर असहमति जताई। इसके चलते परिसर में नारेबाजी तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस बीच कुलपति की अध्यक्षता में ईसी बैठक शुरू की गई। विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के कुछ छात्र संगठन भी शामिल हो गए, जिन्होंने बैठक के खिलाफ आवाज बुलंद की। हालांकि भारी हंगामे के बावजूद बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रही।

उधर, एमडीयू में कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच चल रहे विवाद ने भी नया मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुलपति ने रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णा कांत को निलंबित कर दिया था, लेकिन हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निलंबन आदेश पर रोक लगा दी और रजिस्ट्रार को बहाल करने के निर्देश जारी किए।

राज्यपाल के आदेश में कहा गया है कि डॉ. कृष्णा कांत को उनकी मूल जिम्मेदारियां सौंपी जाएं और निलंबन आदेश को प्रभावी न माना जाए। इसके साथ ही राज्यपाल ने कार्यकारी परिषद की बैठक पर भी रोक लगाते हुए इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। फिलहाल एमडीयू में पदोन्नति और प्रशासनिक फैसलों को लेकर विवाद और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...

पलवल के हथीन में 80 सीसीटीवी कैमरों से मजबूत होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

Summer express, पलवल। हथीन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका ने व्यापक सीसीटीवी निगरानी परियोजना शुरू की है। करीब 11.76 लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और प्रवेश मार्गों पर कुल 80 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य अपराधों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.