Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: शराब ठेकेदार पर हमला, थार गाड़ी व नकदी लूटने का आरोप

महम (रोहतक)। महम क्षेत्र में शराब ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसकी थार गाड़ी और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव भैणी सुरजन निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके महम के पुराना बस स्टैंड और अशोक नगर में शराब के ठेके हैं। रोहित के अनुसार, वह अशोक नगर स्थित ठेके से 70 हजार रुपये नकद लेकर अपनी थार गाड़ी में सवार होकर पुराने बस स्टैंड की ओर जा रहा था।

रास्ते में चौबीसी चबूतरा के पास हुक्का चौक पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान उसने गाड़ी रोक दी। आरोप है कि तभी 5 से 7 युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने डंडे से थार के शीशे पर वार कर दिया।

जब रोहित गाड़ी से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसकी थार गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी में रखे पर्स में 5 हजार रुपये नकद और एक कड़ा भी था, जिसे आरोपी अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी सुरेश पहलवान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रवि उर्फ लांडा निवासी भराण समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लूटी गई थार गाड़ी को भरान गांव से बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.