Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में खेल कोटे वाले कांस्टेबलों का पीएमटी और पीएसटी एकसाथ

चंडीगढ़, मोनिका रावत | पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में खेल कोटे के अभ्यर्थियों का शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएमटी) एक साथ कराया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्द ही पीएमटी और पीएसटी का शेड्यूल जारी करेगा।

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबलों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती में करीब तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले युवा इन दिनों पीएमटी और पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर पोस्ट किया कि पीएमटी एवं पीएसटी हेतु आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोग द्वारा जल्द ही विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा। खेल कोटे के अभ्यर्थियों की मांग थी कि पीएमटी व पीएसटी एक साथ आयोजित किया जाए। इस पर आयोग ने विचार विमर्श के बाद फैसला लिया है कि विज्ञापन संख्या 13/2024 के अंतर्गत स्पोर्ट कोटा के अभ्यर्थियों का भी पीएमटी एवं पीएसटी एक साथ आयोजित किया जाएगा।

हिम्मत सिंह ने आवेदन करने वाले युवाओं से तैयारी करने का आह्वान करते हुए यह जानकारी हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बैनीवाल तथा प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ भी साझा की है ताकि खेल कोटे के अभ्यर्थियों को खेल विभाग तथा ओलंपिक संघ के माध्यम से भी इस बदलाव के बारे में पता चल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.